{"_id":"57fa85304f1c1b6e5228e26b","slug":"the-body-of-the-other-partner-in-the-sugarcane-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला दूसरे साथी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला दूसरे साथी का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद छानबीन करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मोड़ स्टेशन रोड से 200 मीटर पश्चिम शनिवार को गन्ने के खेत से मिली हत्या कर फेंकी लाश की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि घटना स्थल से 50 मीटर दूर एक अन्य व्यक्ति के गन्ना के खेत में हत्या कर दूसरे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा पहले दिन अन्य खेतों में जांच पड़ताल ना करने के चलते दूसरा शव नहीं मिल पाया था। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। दोनों दोस्त ही थे जो शुक्रवार की रात एक ही साथ रामलीला देखने के लिए निकले थे। पुलिस ने दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मोड़ से 500 मीटर दूर स्टेशन रोड पर किनारे पश्चिम लगभग 200 मीटर दूर पर एक गन्ने के खेत में शनिवार को दिन में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। युवक की शिनाख्त धनंजय (25) पुत्र रामअवध निवासी शेख अहमदपुर कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई थी। दूसरे दिन खुरहट चौकी की पुलिस हत्या के खुलासे को लकर घटना स्थल से लेकर इधर उधर तक जाकर जांच पड़ताल कर रही थी कि दूसरे गन्ने के खेत में दूसरे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दूसरे शव की शिनाख्त बृजेश राम (26) पुत्र हरिगोविंद राम निवासी चकसोन कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई। दोनों शुक्रवार की रात एक स्कार्पियों से खुरहट में रामलीला देखने के लिए निकले थे। वापस आकर शेखअहमदपुर से धनंजय अपनी बाईक से बृजेश को घर छोड़ने के लिए गया था। बृजेश के परिवार का कहना है कि दोनों रात में घर आए भी थे लेकिन फिर कहीं चले गए। अगले दिन धनंजय की खुरहट गांव में एक गन्ने के खेत में लाश मिली तो रविवार को उसके साथी बृजेश राम की लाश मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या एक दिन एक ही साथ हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है। धनंजय की बाइक घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर कोईरियापार के निकट बरामद हुई जो एक सुनसान स्थान पर फेंकी गई मिली है। बता दें कि बाईक की चाभी धनंजय के पाकेट से बरामद हुई थी। रविवार को घटना स्थल पर जाकर एसपी शिवहरि मीना ने जांच पड़ताल की। बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है।