{"_id":"68acc69a828c12b1bf095a18","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-karmanasha-river-was-found-8-km-away-after-30-hours-mau-news-c-189-1-svns1011-135554-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कर्मनाशा नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद आठ किमी दूर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कर्मनाशा नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद आठ किमी दूर मिला
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के ककरैत गांव के पास कर्मनाशा नदी में रविवार को पुल से कूद कर नहा रहा युवक नदी के तेज धार में लापता हो गया था।
पीएसी के गोताखोरों की टीम ने करीब 30 घंटे बाद घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर जमानिया थाना क्षेत्र के करमहरी (घरोहिया) गांव के पास नदी से शव बरामद किया। कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि जमानिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। ककरैत गांव निवासी मुन्ना पासवान का बेटा अभिषेक उर्फ गोलू (22) रविवार दोपहर अपने अन्य साथियों के साथ कर्मनाशा नदी पर बने पुल से कूदकर नदी में नहा रहा था।
नहाने के दौरान वह नदी की तेज धार में फंसकर लापता हो गया। ग्रामीणों के खोजने के बाद भी वह नहीं मिला। सोमवार सुबह पीएसी के गोताखोर ककरैत पहुंचे। तकरीबन 30 घंटे बाद उन्होंने शव को जमानिया थाना के करमहरी (घरोहियां) गांव के पास नदी से बरामद किया।