{"_id":"697676032f5c84d989019062","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-under-a-railway-underpass-mau-news-c-295-1-mau1002-139869-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: युवक का रेलवे अंडरपास के नीचे फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: युवक का रेलवे अंडरपास के नीचे फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
- दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा के निवासी हैं दीवाकर मद्धेशिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराडीह। सरायलखंसी के पनियरा रेलवे अंडरपास के नीचे रविवार सुबह दीवाकर मद्धेशिया (35) का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार की शाम वाराणसी जाने के लिए कह कर बाइक से घर से निकला था। सुबह 7:30 बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने फंदे से लटकता मिला शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतारकर जिला अस्पताल भेजवाया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा निवासी दीवाकर मद्धेशिया शनिवार की शाम घर से निकले। परिजनों ने बताया कि घर से निकलते समय सबकुछ ठीक था और वो परेशान भी नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को अंधेरा होने के बाद अंडरपास से लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस ने वहां से कुछ दूरी पर दीवाकर की बाइक और बंद कीपैड मोबाइल बरामद किया। उनके पास से ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला। सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह में बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बंद मोबाइल की कॉल डीटेल खंगाली जा रही है।