फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The backward sections will be facilitated in getting constitutional rights: Ramashray Maurya

अतिपिछड़ों को संवैधानिक अधिकार पाने में होगी सुविधा : रामाश्रय मौर्य

Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The backward sections will be facilitated in getting constitutional rights: Ramashray Maurya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने नगर के आजमगढ़ मोड़ जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहसिक निर्णय लेते हुए देश की राजनीति में नया इतिहास लिखने का कार्य किया है। जातिगत जनगणना से भारत के अति पिछड़ा वर्ग को अपना संवैधानिक अधिकार पाने में सुविधा होगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि पीएम के इस ऐतिहासिक फैसले का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। देश में आखिरी बार जाति जनगणना 1931 में हुई थी। पिछले 94 साल के अंतराल में अधिकतर कांग्रेस या उनके सहयोगी दल सरकार में होने के बाद भी यह इसका फैसला नहीं ले पाए। आज कांग्रेस, सपा, राजद के नेता जाति जनगणना का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। इस अवसर पर संतोष विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, मितरंजन राजभर, अवधेश वर्मा, अनिल चौहान, सुशील प्रजापति, भोला चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed