फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The atmosphere resonated with Jayakare as soon as Lord Krishna was born

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयकारे से गूंज उठा वातावरण

Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with Jayakare as soon as Lord Krishna was born
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लासपूूर्ण वातावरण में मनाया गया। लोगों ने झांकियां सजा कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। साथ ही उन्होंने पूरे दिन व्रत रखकर पर्व से जुड़ी परंपरा को कायम रखा। रात के 12 बजते ही भए प्रगट कृपाला दीन दयाला ... से गूंज उठे। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया।
विज्ञापन

नगर के ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, रोडवेज, भीटी, दूरदर्शन कॉलोनी, पुलिस लाइन सहित विभिन्न मुहल्लों के साथ ही मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने झांकियां सजा कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। साथ ही पूरे दिन व्रत रखकर पर्व से जुड़ी परंपरा को कायम रखा। नगर के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, कैलाशपुरी मंदिर, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर, बाबा बिहारी दास मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाकर पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात 12बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद धनि देवकी वसुदेव, धन्य यह रोहिणी हो , धनि भादो की रात, कन्हैया जी क जन्म भयो .. आदि मंगलगीतों व सोहर गानों से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। शाम से ही भजन कीर्तन का कार्य शुरू हो गया था। रात के 12बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने सोहर मंगलगीत गाया। खाकीबाबा की कुटी , थाना के पास स्थित शिव मंदिर, चौक बाजार स्थित शिव मंदिर पर सोशलडिस्टेंसिंग के साथ ही पूजन अर्चन किया।
दोहरीघाट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व ंहर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा स्थित थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। रात के 12बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मधुबन: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया।

फतहपुरमंडाव: क्षेत्र के चंद्रापार ,मर्यादपुर, बेलौली, कंधरापुर महुई सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्णजन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों को सजाया गया था। रात के 12बजे भगीवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed