फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The annual Urs of two Sufi saints is scheduled for April 8 and 9 in Undura, with preparations in full swing.

Mau News: उंदुरा में दो सूफी संतों का सालाना उर्स 8 व 9 अप्रैल को, तैयारियां तेज

Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The annual Urs of two Sufi saints is scheduled for April 8 and 9 in Undura, with preparations in full swing.
मधुबन तहसील क्षेत्र के उंदुरा स्थित दो सूफी संतों की मजार पर 8 और 9 अप्रैल को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा। उर्स को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मजार के वर्तमान सज्जादा नशीन (मठाधीश) शाह मुहम्मद इज़हार अहमद मोईनी ने बताया कि यहां दो सूफी संतों की मजार स्थित है। इनमें हजरत शाह मुहम्मद मोईनुद्दीन का 78वां तथा हजरत शाह मुहम्मद मुख्तार अहमद साहब का 40वां उर्स मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात सहित कई राज्यों से जायरीन यहां पहुंचते हैं और दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजार कमेटी के अध्यक्ष शाह गुलाम मुहम्मद नूरानी ने बताया कि 8 अप्रैल को जायरीनों का आगमन व एकत्रीकरण (बटोर) होगा। उसी दिन रात 11:30 बजे से मजार शरीफ का गुस्ल (संदल) की रस्म अदा की जाएगी, जिसके बाद रात एक बजे से नातिया कव्वाली का आयोजन होगा।
9 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी, 10 बजे मिलाद शरीफ तथा दोपहर बाद एक बजे महफिल-ए-शमा (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे मठाधीश के मठ से चादर का जुलूस निकलेगा और शाम 6:30 बजे तक चादरपोशी की रस्म पूरी की जाएगी।

देर रात 11:30 बजे से पुनः नातिया कव्वाली का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि दोनों सूफी संतों का यह मजार हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग समान श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed