फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The affidavit in support of the young face

युवा चेहरा के पक्ष में दिया शपथ पत्र

Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान से मऊ जिला अछूता नहीं है, निर्वाचन आयोग द्वारा तलब किए गए, कार्यकारिणी गठन करने वाले सदस्यों के मत के बाबत जिले से 59 सदस्यों ने युवा चेहरा के पक्ष में शपथ पत्र दिया। जिसे लेकर एक वरिष्ठ नेता लेकर रातोरात लखनऊ के लिए रवाना भी हो गया।
विज्ञापन



  बताते चले समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन गठित किए गए डेलीगेट करते हैं। विवाद के बाद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने चुुनाव चिह्न के लिए आयोग में किए दावा किया था। इस दौरान आयोग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करने वाले डेलीगेट की सहमति पत्र के रूप में शपथ पत्र की मांग की। जिसे शुक्रवार की शाम आयोग में जमा करना था। मऊ में 59 डेलीगेट है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आयोग का फरमान जारी होते ही जिलाध्यक्ष के पास फोन आया। इसके तहत सभी डेलीगेट से शपथ पत्र लेकर भेजना था। अब वो किसके पक्ष में शपथ पत्र देंगे, उनके ऊपर था। इसक्रम में गुरुवार को पूरे दिन डेलीगेटों से वार्ता क्रम चला, साथ ही उनकी सहमति पर पूरे दिन शपथ पत्र तैयार किया गया। देर शाम को हस्ताक्षर होने पर शपथ पत्र लेकर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुआ। बताया जाता है कि एक डेलीगेट दिल्ली था। उसे हस्ताक्षर करने के लिए फ्लाइट से मऊ आना पड़ा। उसके लिए कार्यकर्ता रात को 12 बजे तक रूका था। उसके आते ही हस्ताक्षर कराया। साथ ही लखनऊ के लिए रवाना हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों ने युवा शक्ति के पक्ष में हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed