फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Terror funding: Nand Kumar's hold on reservation center at Indara railway station

टेरर फंडिंगः इंदारा रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर नंद कुमार की थी पकड़

Tue, 28 Jan 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Terror funding: Nand Kumar's hold on reservation center at Indara railway station
इंदारा/ घोसी। टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार इंदारा निवासी नंदन की स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर पर अच्छी पकड़ थी। तत्काल आरक्षण खिड़की से वह हर रोज विभागीय कर्मचारियों की मदद से तत्काल टिकट निकालता था और प्रति टिकट 400 से 500 सौ अधिक लेकर बेचता था। नंदन का नेटवर्क गोरखपुर, वाराणसी से लेकर मऊ और आसपास के जिलों तक फैला है।
विज्ञापन

इसके गैंग के लोग इंदारा रेलवे आरक्षण खिड़की पर जमे रहते हैं। 11 बजे जैसे ही बुकिंग शुरू होती है, अधिकांश टिकट नंद कुमार को ही मिलते थे। विभागीय मिली भगत से वह अपने कैफे से भी ई-टिकट निकाल लेता था। नंदकुमार तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। इसकी इंदारा बाजार में किराने की दुकान भी है। पिता मुन्ना गुप्ता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

उधर, नदवासराय से पकड़ा गया अब्दुल रहमान उर्फ नेहाल सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो का बेटा है। यह 2017 में सऊदी गया था। वहां पर दो साल रहने के बाद वापस घर आ गया। उसने बाजार में ही ग्रामीण बैंक के पास कैफे खोल लिया और ई-टिकट बनाने लगा। नेहाल की मां बिलकिस बानों कहती हैं कि मेरा बेटा देश के गद्दारों के लिए कोई गलत काम नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
इंदारा निवासी दीपक गुप्ता पुत्र अनिल की गिरफ्तारी फर्जी ई टिकटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। दीपक को 29 जुलाई 2019 को प्रतिबंधित साफ्टवेयर से टिकट बनाने के आरोप में पुलिस ने 18 हजार 688 रूपये के 17 ई-टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed