फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tender worth Rs 4.50 crore cancelled in Nagar Panchayat Kurthijafarpur

Mau News: नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में 4.50 करोड़ का टेंडर निरस्त

Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 4.50 crore cancelled in Nagar Panchayat Kurthijafarpur
कोपागंज। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में विकास कार्य के लिए शुक्रवार को होने वाला 4.50 करोड़ का टेंडर निरस्त हो गया है। लगातार दूसरी बार टेंडर निरस्त होने से विकास कार्य ठप हो गया है। इससे नगर पंचायत प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

कुर्थीजाफ़रपुर नगर पंचायत की आबादी लगभग 25 हजार है। नगर पंचायत का 2020 में गठन हुआ था, तो लोगो में विकास की आस जगी, लेकिन उनके सपने पर ग्रहण लग गया है। कभी सभासदों ने नगर पंचायत के खिलाफ कार्यों को मनमाने ढंग से कराने की शिकायत की तो कभी आम लोगों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

कुर्थीजाफ़रपुर नगर पंचायत द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ का टेंडर शुक्रवार को निकलना था लेकिन जिला प्रशासन के आदेश पर टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसके तहत वार्ड 11 में पोखरी, सुंदरीकरण, वार्ड नंबर 4 में लाइब्रेरी, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, पाइप लाइन, स्कूल गेट सुंदरीकरण, नाला सफाई सहित अनेक कार्यों को कराना था। मुहल्लेवासियों ने 10 दिन पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत किया था कि नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से टेंडर में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेंडर को निरस्त करने का आदेश दिया। अभी हाल में ही 18 लाख का टेंडर निरस्त हुआ था। नगर पंचायतवासियों का कहना था कि टेंडर बार-बार निरस्त होने से विकास कार्य ठप सा हो गया है। मामले की जांच कराकर दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा का कहना है कि चार करोड़ का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। विकास कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed