{"_id":"58cacfb64f1c1b4f7d32b3a2","slug":"tempo-drivers-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टेंपों चालकों से अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते टेंपो चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर होने वाली अवैध वसूली के विरोध में गुुरुवार को आटो चालक यूनियन के बैनर तले टैम्पों चालकों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष को सौंपा।
ज्ञापन में आटो चालकों ने रेलवे स्टेशन पर हो रही अवैध वसूली को तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आटो रिक्शा चालक समिति के अध्यक्ष इश्तियाक शाह ने बताया कि शहर में आटो चालक नगर के विभिन्न स्थानों से सवारी लेकर रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। जैसे ही आटो परिसर में पहुंचता है, कुछ दबंग किस्म के लोग लाठी, डंडा लेकर उससे अवैध रुप से 20 रुपया वसूलते हैं। आए दिन टेंपो चालको को मारा-पीटा जाता है। साथ ही टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। प्रदर्शन में मुख्य रुप से वीर बहादुर सिंह, रामजीत,धीरेंद्र सिंह, गणेश चौहान, मोहम्मद खालिद, द्वारिका यादव, बब्बन कुमार, राजू, मनोज कुमार आदि रहे।