फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temple and house illuminated by Deepotsav, people cheered on Ram Janmabhoomi Pujan

दीपोत्सव से जगमग हुए मंदिर और घर, रामजन्मभूमि पूजन पर लोगों में उत्साह

Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Temple and house illuminated by Deepotsav, people cheered on Ram Janmabhoomi Pujan
राजारामपुरा मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्घालु। - फोटो : MAU
मऊ। 492 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाके के रामभक्तों में उत्साह का माहौल रहा। अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने जहां सपरिवार विधि विधान से पूजन अर्चन कर दीप जलाया। वहीं, थाली, घंट घड़ियाल बजाया और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव मनाया गया। प्रमुख मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों मेें सुंदरकांड का पाठ, हवन पूजन के साथ ही दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। अयोध्या में रामजन्मभूमि पूजन के कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए लोग सुबह से टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर घरों से ही लोग अयोध्या में रामजन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का टीवी, वाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर के माध्यम से लाइव अपडेट लेेेते रहे। रामजन्मभूमि पूजन कार्यक्रम शुरू होते ही रामभक्तों ने जयश्रीराम का उद्घोष किया। नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्रहमस्थान, मिर्जाहादीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, चांदमारी इमिलिया, सिंधी कालोनी, रोडवेज, रौजा, चौक सहित विभिन्न मुहल्लों तथा जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न कस्बा, बाजारों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर भगवान राम का चित्र रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर दीप जलाया। थाली, घंट घड़ियाल बजाकर एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, हनुमान जी धाम, मुंशीपुरा पवन धाम, मछली मंडी स्थित पवन पुत्र हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर पावर हाउस, श्री हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ी बाल निकेतन भीटी चौक, आजमगढ़ चौराहा स्थित केडीया जी के मंदिर, हकीकतपुर स्थित सतीघाट, शिवमंदिर शिव मंदिर एवं संगतघाट मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी को चढाए लड्डू, बांटी मिठाइयां
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि के स्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और खुशी बनाई। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत और अविस्मरणीय संयोग है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। अब जल्द ही श्री राम जन्म भूमि पर एक विशाल व भव्य मंदिर सुशोभित होगा। बताया कि पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बाटकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया तथा स्थानीय निवासियों को इसमें आमंत्रित करते हुए उनमें प्रसाद वितरित किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होने से न सिर्फ अयोध्या नगरी की धार्मिक भव्यता बढ़ेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed