फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies of current

किशोर की करंट से मौत

Sun, 30 May 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of current
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रुक्कुनपुर निवासी एक किशोर की रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिवारजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के रुक्कुनपुर गांव निवासी करन यादव (13) पुत्र बहादुर यादव रविवार सुबह लगभग नौ बजे नलकूप चालू करने गया। इसी दौरान अज्ञात कारणों से नलकूप में करंट आ जाने से उसे करंट लग गया और वह वहीं पर गिर गया। कुछ देर बाद परिवारजन नलकूप पर गए तो देखा की करन गिरा हुआ है। आनन-फानन में उसको मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। करन अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। यह तीन बहनों में सबसे छोटा था। इकलौता पुत्र की मौत हो जाने से गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed