फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused snatcher shot while fleeing after firing at police arrested in mau

यूपी: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली, छिनैती का आरोपी गिरफ्तार; दो साथी भागे

Sat, 12 Sep 2026 11:38 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 11:38 AM IST
सार

मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला से छिनैती करने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपी को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Accused snatcher shot while fleeing after firing at police arrested in mau
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती की घटना में वांछित शातिर बदमाश को हलधरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पीली धातु की कान की बाली, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक बरामद की है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2026 को चकरा से जमीनसहरुल्ला मार्ग पर एक महिला से छिनैती की घटना हुई थी। मामले में हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम शुक्रवार/शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर जमीन बेरुकी की ओर घेराबंदी कर रही थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी: पायलट की तबीयत पहले ही खराब थी, मेल कर मांगी थी छुट्टी, मिलने पर ड्यूटी से किया था इन्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी के दाहिने पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा पहुंचाया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 9 एमएम का एक खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल, एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली और होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद कान की बाली छिनैती की घटना से संबंधित है। मामले में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दो साथी अंधेरे में फरार
मुठभेड़ के दौरान मंयक के दो साथी राजा राजभर पुत्र भृगु राजभर निवासी रसड़ी और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर पुत्र रामअवतार राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है मंयक
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मंयक उर्फ प्रिंस यादव घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, हथियार रखने, धमकी तथा गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed