फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies after being hit by DJ laden pickup

Mau News: डीजे लदी पिकअप की चपेट में आने से किशोर की मौत

Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by DJ laden pickup
अमिला/घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव में सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे लदे पिकअप के नीचे आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव निवासी अनिल गोड़ पुत्र स्व. राजकुमार गोड़ की बरात की तैयारी चल रही थी। शादी के अवसर पर परछावन के दौरान डीजे पर सवार आयुष (8) डीजे गाड़ी पर चढ़ते उतरते हुए अचानक फिसलकर गिर गया। इससे वह पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन

तेज आवाज किसी ने ध्यान नहीं दिया और पहिये से दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बरात निकलने से पहले हुई इस दर्दनाक घटना से वैवाहिक कार्यक्रम का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिकअप को जब्त कर घोसी कोतवाली ले गए। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। आयुष दो भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed