फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager committed suicide after being raped; prime accused arrested.

Mau News: दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने की थी आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide after being raped; prime accused arrested.
रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक धर्मस्थल की चादर के फंदे से लटके मिले किशोरी के शव के मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ शिवम को पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को पूर्वांचल अंडरपास बंधीकला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी।
एसपी ने बताया कि आठ जून को किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला था। मृत किशोरी की छोटी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस और रानीपुर थाने की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूचना पर टीम ने मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ शिवम को पूर्वांचल अंडरपास बंधीकला से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह और किशोरी पहले से परिचित थे। 8 जून की रात उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसी रात उसके साथी राकेश ने किशोरी की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। एसपी ने बताया कि दूसरा आरोपी अभी नहीं पकड़ा जा सका है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस उर्फ शिवम का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना रानीपुर में इस मामले के अलावा एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज है। थाना सरायलखंसी में भी चोरी, छिनैती आदि की प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस को सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार
किशोरी के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है, लेकिन दुष्कर्म हुआ था या नहीं, यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस को सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है।


ये है मामला
मंगलवार की सुबह 16 साल की किशोरी का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। किशोरी अपनी 14 साल की छोटी बहन के साथ सोमवार की शाम करीब 7 बजे से लापता थी। छोटी बहन ने नशीला पदार्थ खिलाकर खुद के साथ दुष्कर्म किए जाने और बड़ी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कमालपुर बभनपुरा निवासी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने छोटी बहन का मेडिकल कराया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed