फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager attacked woman with knife

किशोर ने महिला पर चाकू से किया हमला

Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager attacked woman with knife
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के देवदह गांव में एक महिला को गांव के किशोर को 50 रुपया न देना भारी पड़ गया। जब इससे आक्रोशित किशोर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के देवदह गांव निवासी बृजलाल चौहान की आटा चक्की है। बृहस्पतिवार को गांव का 16 वर्ष किशोर आटा चक्की पर पिसवाने को दिए गेंहू के आटा लेने पहुंचा। यहां किसी का न देखकर वह घर में चला गया। यहां मौजूद बृजलाल की पत्नी मीना चौहान से 50 रुपये देने की बात कही। जब उसने इस संबंध में पूछा तो उसके द्वारा बृजलाल द्वारा पैसे देने के लिए बुलाने के लिए आने की बात कही। शक होने पर जब महिला ने अपने पति को फोन की तो इससे नाराज आरोपी किशोर ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को रतनपुरा सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed