फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenage girl dead body found few steps away from her home serious allegations leveled against cousins

UP: घर से चंद कदम की दूरी पर मिली किशोरी की लाश, मौसेरे भाइयों पर लगा गंभीर आरोप; एक दिन पहले हुई थी लापता

Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
सार

किशोरी की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने माैसेरे भाइयों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Teenage girl dead body found few steps away from her home serious allegations leveled against cousins
कमरे के बाहर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mau Crime News: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव उसी गांव में 200 मीटर दूर एक घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। किशोरी शुक्रवार की शाम से गायब थी, परिजन जब उसकी खोजबीन करते हुए उस घर तक पहुंचे तो किशोरी की आवाज सुनने के बाद पुलिस को बुलाया था।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने घर के दो किशोरों पर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाने की बात कही। उधर, इस घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी किशोर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसकी सोलह वर्षीय बेटी जो कि कक्षा आठवीं की छात्रा थी। बताया कि उसके घर से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर उसकी बिरादरी का एक व्यक्ति का घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके रिश्तेदार का बेटा ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर लेते गए। जब शाम को वह लौटा तो उसके परिजनों ने उसे बेटी के न होने की बात कही, जिसके बाद सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। 

बताया कि काफी देर बाद जब वह आरोपी के घर के पास से गुजरे तो उन्हें अपनी बेटी की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस को फोन किया। इस बीच दोनों आरोपी छत से कूद कर फरार हो गए।

उधर, इसबीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जब पुलिस और परिजनों ने सीढ़ी से छत पर घुसकर अंदर पहुंचे तो पाया कि किशोरी का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटक रहा है। रानीपुर एसओ राजीव सिंह ने शव को नीचे उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उधर सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दोनों नबालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटे है। अगर मौत से पहले कुछ गलत काम किया होगा तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed