{"_id":"59666b204f1c1bf9188b4818","slug":"teen-drowned-in-the-river-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के संग नदी में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के संग नदी में नहाने गया किशोर डूबा
mau news
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बालक के डूबने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बेलवाघाट पुलिस चौकी के पास बुधवार की दोपहर दोस्तों के संग तमसा नदी में नहाने गया किशोर दोस्त को बचाने के चक्कर में डूब गया। इस घटना की सूचना मिलने पर किशोर के घर में हड़कंप मच गया। साथ ही नदी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के घंटो प्रयास के बाद भी देर शाम तक किशोर के शव का पता नहीं चला था। सूचना देने के बाद भी देर शाम तक गोताखोरों का पता नहीं चला था। ऐसे में पीड़ित परिवार अपने हिसाब से लापता की तलाश कर रहा था।
पानी में डूबा किशोर शमीम 13 पुत्र नेसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिक ताहिरपुर मुहल्ले का निवासी है। बुधवार की दोपहर वह अपने मुहल्ले का निवासी और दोस्त रेहान उम्र 14 पुत्र मौलवी एहसान सहित अन्य के साथ तमसा नहीं में नहाने के लिए गया। इस दौरान सभी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बेलवाघाट पुलिस चौकी के समीप तमसा नदी में नहाने के लिए उतरे। लगातार कई दिनों से हुई बारिश से ऊफनाई तमसा नदी इस समय अपने रौंद रुप में है। ऐसे में नहाने के दौरान रेहान 14 डूबने लगा। बताया जाता है रेहान को बचाने के लिए शमीम गया, इस दौरान वह रेहान को तो बचा लिया। लेकिन खुद को नहीं बचा पाया, नदी की धारा शमीम को अपने आगोश में ले ली। शमीम के दोस्त घटना के बाद घबरा गए। वो भागकर उसके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को उसके डूबने की जानकारी दिए। इस दौरान नदी पर पहुंचे लोगों में से जो तैरना जानते थे, नदी में छलांग लगाकर शमीम की काफी खोजबीन किए। बाद में घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन देर शाम तक लापता किशोर को तलाशने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा सकी थी।