{"_id":"6ac7d91551688f6d9a09dbc2","slug":"teams-from-sports-colleges-in-gorakhpur-kanpur-ayodhya-and-azamgarh-reach-the-semi-finals-mau-news-c-295-1-svns1029-153258-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या और आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या और आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के मैच में गोल मारने का प्रयास करती खिलाड़
गर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद कानपुर मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, अयोध्या छात्रावास और आजमगढ़ मंडल की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले क्वार्टर फाइनल में कानपुर मंडल ने कड़े मुकाबले में वाराणसी मंडल को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का एकतरफा दबदबा रहा। गोरखपुर की ओर से वैशाली सेन और आकांक्षा ने दो-दो गोल करते हुए लखनऊ मंडल को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अयोध्या छात्रावास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झांसी मंडल को 5-0 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ।
मैच के अंतिम क्षणों में आजमगढ़ ने निर्णायक गोल दागकर 1-0 से जीत दर्ज की और अंतिम चार में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का मुकाबला कानपुर मंडल से और अयोध्या छात्रावास की भिड़ंत आजमगढ़ मंडल से होगी। इस अवसर पर समाजसेवी ज्योति सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने आभार जताया।