फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers worried about ending service security

Mau News: सेवा सुरक्षा समाप्त होने से शिक्षक चिंतित

Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers worried about ending service security
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सेवा सुरक्षा समाप्त होने से शिक्षक चिंतित हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष जयराम यादव ने कहा कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 लागू होने से उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 निरस्त हो गया है। इसके कारण शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा-21 अप्रभावी हो गई है। सेवा सुरक्षा समाप्त होने से पूरे प्रदेश के शिक्षक चिंतित हैं। विभिन्न जनपदों में मनमाने तरीके से शिक्षकों के निलंबन और बर्खास्तगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिक्षक दबाव में ठीक तरह से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए। जिलामंत्री देवानंद ने कहा कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 लागू होने के कारण उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 निरस्त किया गया है। इसके कारण सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरे प्रदेश में गत 16 माह से बंद है। मांग की कि जिस प्रकार अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का चयन प्रदेश स्तर पर होता रहा है, उसी प्रकार पदोन्नति भी प्रदेश स्तर पर की जाए। सभी कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू करते हुए फ्लैक्स लगवाया जाए। मामले पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो 10 फरवरी 2025 को शिक्षा निदेशालय (माध्यमिक) लखनऊ का घेराव करेंगे। इस मौके पर लालमणि यादव, श्रीराम बरनवाल, रवि प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, अशोक पांडेय, सुरेश कुमार, रमेश चंद वर्मा, रमेश चंद राम, राम विजय यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed