फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   teachers in protest

प्रशिक्षु शिक्षकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Sun, 04 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
teachers in  protest
टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को छह या सात अक्तूबर तक विशिष्ट बीटीसी प्रमाण पत्र मिल जाएगा उनकी मौलिक नियुक्ति उसी विद्यालयों पर होगी जहां उन्हें प्रशिक्षण मिला है।


शासन से छह माह का मानदेय सभी प्रशिक्षुओं के खाते में 10 अक्तूबर तक भेजने का निर्देश हुआ है। जिन प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा नहीं हुई है उनकी जल्द परीक्षा कराने के लिए शासन पर दबाव बनवाया जाएगा।
विज्ञापन



निर्धारित तिथि तक मानदेय नहीं मिला तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में शशिकांत गुप्त, बृजभान यादव, प्रभात यादव, दिनेश यादव, चंदन कुमार, उमेश तिवारी, मीरा सिंह, रोशन जोहरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed