फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers encroach on officers

शिक्षकों ने अफसरों का किया घेराव

Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
mau
mau Updated Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers encroach on officers
हाइवे - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज में स्थित तीन शासकीय स्कूलों के फोरलेन की जद में आने पर शुक्रवार को निर्माण के लिए जेेपी ग्रुप के अधिकारी जायजा लेने पहुंचे। जहां तीनों स्कूल के प्रधानाचार्यो ने विरोध जताते हुए वैकल्पिक स्थान की मांग की।
विज्ञापन


बताते चले कि ब्लाक के सहरोज ग्राम सभा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्रथिमिक विद्यालय संचालित होता है। जहां तीनों विद्यालय वाराणसी गोरखपुर राजमार्ग फोरलेन की जद में आने पर शुक्रवार को निर्माण कंपनी के अधिकारी रवि सक्सेना और सुशील मौर्या ब्लॉक संसाधन केंद्र को सूचित करते हुए तीनो विद्यालयों को तोड़े जाने से पूर्व ब्लॉक समन्यवक अजीत तिवारी की मौजूदगी में विद्यालयों का निरिक्षण किया।  जिस पर स्कूल प्रधानाचार्यो और शिक्षकों ने विरोध जताते हुए कहा कि स्कूल के फोरलेन में आने के संबंध में प्रशासन स्तर पर कोई नोटिस ल मिलने की बात कही। ऐसे में तीनों स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन कहा जाए। ऐसी स्थिति में स्कूलों के दूसरे स्थान पर संचालित करने के लिए भवन निर्माण न होने तक स्कूल भवन नहीं तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल प्राचार्य  वीना पांडेय, प्राचार्य मिथिलेश राय  प्राचार्य शमा परवीन सहित स्कूल शिक्षक मौजूद रहे। इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने कहा की तीनों स्कूलों के संचालन के लिए  ग्राम प्रधान के सहयोग से विभाग जमीन मुहैया कराएगा। जिस पर एनएचआई विभाग द्वारा स्कूल भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद ही तीनों स्कूलों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed