फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher-parent clash in DAV college

डीएवी कालेज में भिड़े शिक्षक-अभिभावक

Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teacher-parent clash in DAV college
शिक्षक अनिल कुमार विमल की पिटाई के बाद शहर कोतवाली में मौजूद डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुरा मुहल्ला स्थित डीएवी इंटर कालेज में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अभिभावक और शिक्षक के बीच कहासुनी के बाद हाथा पाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार अभिभावकों का शांतिभंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया। साथ ही दोनों पक्षों से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवाद मंगलवार को उस वक्त शुरु हुआ जब इकोनॉमिक्स के टीचर अनिल कक्षा नौ के क्लास में गए। इस दौरान उनसे एक छात्रा ने प्रश्न पूछा। शिक्षक छात्रा के प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकें। इस पर छात्रा ने उन पर व्यंग कसा, बोली सर को प्रश्न नहीं आ रहा। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को मारा, जबकि शिक्षक की माने तो उन्होंने छात्रा को डांट दिया था। घर जाकर छात्रा ने परिवार के सदस्यों को इस घटना से अवगत कराया। इस पर बुधवार की सुबह छात्रा की मां और बहन स्कूल पहुंची। अभिभावकों का कहना है कि छात्रा की मां और बहन के पूछने पर शिक्षक ने उनसे भी बत्तमीजी किया, इस बात की जानकारी होने पर छात्रा के पिता और अन्य लोग स्कूल पहुंचे, इस दौरान वहां शिक्षक से कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस मारपीट करने वालों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया। कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया कानून हाथ में लेने वाले अभिभावक ओम प्रकाश साहनी और उनके दो पुत्र नागमनि, नीरज साहनी और अभिषेक चौहान का चालान किया गया। साथ ही दोनों तरफ से मिले प्रार्थना पत्र पर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने अभिभावकों की हरकत को अनुशासनहीनता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed