{"_id":"67c89af83ce132f58808ee24","slug":"tax-bar-election-brijesh-singh-elected-president-and-shivaji-singh-elected-general-secretary-mau-news-c-295-1-mau1002-124936-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बार चुनाव: बृजेश सिंह अध्यक्ष और शिवाजी सिंह महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बार चुनाव: बृजेश सिंह अध्यक्ष और शिवाजी सिंह महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
मऊ। टैक्स बार एसोसिएशन के 10 सदस्यीय नई कार्यकारीणी के गठन के लिए बुधवार को महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में 79 मतदाताओं में से 77 ने अपने मताधिकार का प्रयोग 50 मतों से शिवाजी सिंह को महामंत्री निर्वाचित किया। इस पद पर दूसरे प्रत्याशी बलराम सिंह को 27 मत मिले। मतगणना के बाद विजई महामंत्री शिवाजी सिंह को उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन इशरत कमाल आजमी और चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों पर चुनाव के लिए नामांकन हुआ था। नामांकन के दौरान महामंत्री पद के अलावा शेष पदों पर पद के अनुरूप प्रत्याशी होने के चलते अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित नौ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बुधवार को केवल महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ।
मतगणना में शिवाजी सिंह 50 मत महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। बताया कि अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलाउद्दीन बादशाह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपमंत्री वसीम अख्तर, उपमंत्री विजय शंकर, उपमंत्री संदीप कुमार अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।