फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   tamsa is plluated

केमिकल युक्त कचरा तमसा में फैला रहा जहर

Wed, 01 Jun 2016 12:19 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
tamsa is plluated
नगर क्षेत्र के बंधा रोड़ स्थित नाले से नदी में गिरता गंदा पानी।
इंसानों को जीवन देने वाली तमसा नदी इन दिनों जहरीली हो गई है। साड़ी बुनने के लिए धागों की रंगाई के लिए प्रयुक्त होने वाले रंगों में जो आर्गेनिक केमिकल इस्तेमाल होता है। उससे इंसानों को कैंसर होने का खतरा है। चिकित्सा विशेषज्ञ बताते हैं कि आर्गेनिक युक्त केमिकल के प्रभाव से इंसान को कैंसर से लेकर सांस की बीमारी सहित कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


चूंकि शहर में पावरलूम अथवा हैंडलूम के जरिये साड़ियां, लुंगियां , दुपट्टे व अन्य रंगीन वस्त्र काफी मात्रा में तैयार किए जाते हैं। बाहर से आने वाले सफेद धागों को यहां विभिन्न रंगों में रंगा जाता है। यह रंग मानव सहित जीव-जंतुओं के लिए काफी खतरनाक होती है। धागों को कड़ाहों में पकाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद  उस केमिकल युक्त रंग वाले पानी को फेंक दिया जाता है और यही पानी नालों से होता हुआ तमसा नदी में पहुंच जाता है। शहर से निकलने वाले 32 गंदे नालों में से अधिकांश नालों से होकर यह केमिकल तमसा में गिरता है।
विज्ञापन


यह इंसानों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव तो डालता ही है, पशु पक्षियों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है। हाल के एक शोध में पाया गया है कि आर्गेनिक केमिकल युक्त पानी के उपयोग से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इससे स्किन कैंसर से लेकर किडनी तक को प्रभावित करने वाली बीमारियां हो सकती हैं। शहर के पास  काफी लोग नदी में नहाते हैं। धार्मिक संस्कारों सहित  कई क्रियाएं करते हैं।इसका दुष्प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed