फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Talk of good politics

अच्छी राजनीित की बात करें

Sat, 31 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Talk of good politics
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कहा है कि भ्रष्ट पार्टियां ही भ्रष्ट नेताओं को साथ लेकर चलती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आज की भ्रष्ट राजनीति पर कहा कि अच्छे दिन और अच्छी सरकार का दावा सभी करते हैं, लेकिन अच्छे और ईमानदार नेता लाकर राजनीति को कैसे अच्छी बनाएं, इसकी बात कोई नहीं करता।

 पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार की रात्रि गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कस्बे में भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


शनिवार को दोहरीघाट में लोकनिर्माण विभाग के डाकबंग्ले में प्रवास के दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण किसी जाति का हिमायती नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सभी जातियों को साथ लेकर चलता है। सनातन काल से ही ब्राह्मण समाज के हित का कार्य करता रहा है। यही हमारी पहचान है। उन्होंने आतंकवाद पर कहा कि उसका कोई जाति धर्म नहीं होता।


इसे जड़ से मिटाने की जरूरत है। दुर्भाग्य है कि इसे भी रानैतिक चश्मे से देखा जा रहा है। कहा कि पाकिस्तान स्वयं अपनी समस्याओं से जूझ रहा है। भारत से टकराने की हिम्मत उसमें नहीं है। वह भारत की सहनशक्ति को कमजोरी न समझे। पूर्व मुख्यमंत्री ने           कुछ खास विषय पर बात करना उचित         नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed