फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take training honestly, complete the census properly: DM

ईमानदारी से लें प्रशिक्षण, जनगणना को ठीक से करें पूरा : डीएम

Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take training honestly, complete the census properly: DM
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शनिवार को आगामी जनगणना के लिए कर्मियों को बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 5120 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें 734 सुपरवाइजर और 4386 प्रगणक कार्मिक शामिल हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, प्रारूप एवं कार्यप्रणाली के बारे में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को पूरी ईमानदारी एवं लगन से प्रशिक्षण लेकर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी एकत्रित करने, डाटा एंट्री की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग व गोपनीयता आदि के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अलावा फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed