{"_id":"6ac7d5e01cafc7897a04a829","slug":"take-a-pledge-to-build-a-malnutrition-free-mau-ak-sharma-mau-news-c-295-1-svns1029-153231-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त मऊ के निर्माण का लें संकल्प : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मुक्त मऊ के निर्माण का लें संकल्प : एके शर्मा
विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में राष्ट्रीय पोषण माह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गर्भवती महिला की ग
नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में बुधवार की शाम 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन और उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कोविड प्रभावित बच्चों को शिक्षा में सहायता के लिए लैपटॉप का वितरण किया गया।
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और प्रत्येक गर्भवती व धात्री महिला को उचित पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा, आइए, हम सब मिलकर कुपोषण मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त मऊ के निर्माण का संकल्प लें। मंत्री ने बताया कि जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा भी दी जा रही है। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लगभग 1,98,325 लाभार्थियों को रेसिपी आधारित टेक होम राशन दिया गया। वहीं, 3 से 6 वर्ष के करीब 78,363 बच्चों को प्रतिमाह गर्म पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने के क्रम में 173 केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आरओ, एलईडी टीवी और पोषण वाटिका जैसी सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वर्ष 2023 से अब तक 18,804 लाभार्थियों का नामांकन हुआ है और 10,335 लाभार्थियों को 4 करोड़ 58 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र सरोज, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।