फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Suspended accountant reinstated in community kitchen case

कम्युनिटी किचेन मामले में निलंबित लेखपाल बहाल

Wed, 26 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Suspended accountant reinstated in community kitchen case
कोरोना संक्रमण काल में कम्युनिटी किचेन स्थापित किए जाने के मामले में तहसील प्रशासन द्वारा अनियमितता बरते जाने एवं पुरानी फोटो जिला मुख्यालय को भेजें जानें के प्रकरण में निलंबित लेखपाल तहसील प्रशासन ने बहाल कर दिया हैि।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में शासन के निर्देश पर तहसील परिसर में असहाय व्यक्तियों एवं परिवारों को भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा अनियमितता बरते जानें पुरानी फोटो अपलोड करने केप्रकरण में लेखपाल अशोक सिंह को तहसील प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। लेकिन लेखपाल द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने निलंबित लेखपाल को बहाल कर दिया है ।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील परिसर में कम्युनिटी किचन का नोडल अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है ।लेकिन तहसील प्रशासन कम्युनिटी किचन की स्थापना नहीं किया था।इस संबंध में तहसीलदार द्वारा पिछले साल के कोरोना काल की फोटो अपलोड कर दिया गया था। जिसके बाद यह फोटो जिलाधिकारी के फेसबुक पेज पर वायरल हुई थी। यूजर पुरानी फोटो को देख कमेंट करने लगें । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अशोक सिंह लेखपाल को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपने का आरोप लगाते हुए लेखपाल संघ धरना प्रदर्शन करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed