फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Suspected girl hanged herself to death

संदिग्ध हाल में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Suspected girl hanged herself to death
मधुबन । मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तुपुर गांव में शनिवार की दोपहर युवती ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी काफी देर से हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। बात करने पर थानाध्यक्ष मधुबन ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती शमा (18) मधुबन थाने के मित्तुपुर गांव निवासी कामिल की पुत्री थी। शनिवार की दोपहर शमा ने संदिग्ध हालत में आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने अपने कामों में व्यस्त थे। इस दौरान परिवार के लोगों को लगा कि शमा अपने कमरे में सो रही है। शाम को चाय नाश्ते के समय परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो शमा का शव पंखे से टंगा मिला। इस पर परिवार के सदस्य विलाप करने लगे। इसके चलते सभी को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान गांव में सनसनी फैल गई। साथ ही लोगों की भीड़ मृतका के दरवाजे पर जमा हो गई। इसबीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। बात करने पर थानाध्यक्ष मधुबन संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अभी तक घटना की जानकारी नहीं है। जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed