{"_id":"579e3fc24f1c1b56152b89d4","slug":"support-of-the-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति के पक्ष में नगर के युवा सड़कों पर उतर आए। मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने मान सम्मान की लड़ाई में उनका साथ देने का संकल्प लिया। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित बसपा नेताओं की गिरफ्तारी में सरकार की लचीली नीति की आलोचना की। युवाओं ने सिद्दिकी की गिरफ्तारी की मांग की।
नगर के भीटी चौराहे पर रविवार की दोपहर बाद में काफी संख्या में युवक युवा जनशक्ति पार्टी के बैनर तले एकत्र हुए। ये युवा भीटी से बाल निकेतन तिराहा, रोडवेज , आजमगढ़ मोड़ होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे।
इस अवसर पर मौन जुलूस की समाप्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को नारी की सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
कहा कि सरकार ने इस मामले में यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाया तो आमरण अनशन करेंगे। मौन जुलूस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ राय, राष्ट्रीय महामंत्री गौरव सिंह , राष्ट्रीय सचिव राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह, पार्टी जिला सचिव राम लखन पासवान आदि मौजूद रहे।