फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sunil became the city president, Ayush was made the city minister.

Mau News: सुनील बने नगर अध्यक्ष, आयुष को नगर मंत्री बनाया गया

Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sunil became the city president, Ayush was made the city minister.
दोहरीघाट में अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई के पुनर्गठन के बाद पदा​धिकारियों का हुआ 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दोहरीघाट नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम नगर स्थित एक वाटिका हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

पूर्व नगर मंत्री शुभांशु वर्मा ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ. बृजेश गिरी ने सत्र 2026-27 के लिए डॉ. सुनील त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष तथा आयुष मद्धेशिया को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

नगर इकाई के अन्य दायित्वों की घोषणा करते हुए रॉबिन जायसवाल, शिवानंद पांडेय और प्रियंका चौरसिया को उपाध्यक्ष तथा रिशु शर्मा, आयुषी उपाध्याय, आयुष साहनी और नवीन जायसवाल को सहमंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजी फातिमा को छात्रा संयोजक, शिवांग चौहान को एसएफडी संयोजक, आदित्य गुप्ता और आशुतोष उपाध्याय को एसएफडी सहसंयोजक, कृष्णानंद तिवारी को एसएफएस संयोजक, शुभम श्रीवास्तव और आदित्य विश्वकर्मा को एसएफएस सहसंयोजक, शिवम मद्धेशिया को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक बनाया गया।
छोटू और विशाल चौहान को राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक, साहिल सोनकर को खेलो भारत संयोजक, अनुज जायसवाल को खेलो भारत सहसंयोजक, शिवम विश्वकर्मा को सोशल मीडिया संयोजक तथा श्रेयांश साहनी और आरव त्रिपाठी को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया।
इसके अतिरिक्त अनुज जायसवाल, अमन यादव, शालिनी मौर्य, अंशिका वर्मा, अवनेंद्र त्रिपाठी, आशीष जायसवाल और प्रदीप यादव को कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व प्रदान किए गए।

जिला संयोजक अनन्या शर्मा ने कहा कि परिषद के विचार एवं कार्य को प्रत्येक महाविद्यालय, प्रत्येक छात्र और प्रत्येक युवा तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed