फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Summer vacation going on in colleges: Principal is in ohapoha

महाविद्यालयों में चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश: ऊहापोह में हैं प्राचार्य:

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation going on in colleges: Principal is in ohapoha
मऊ। जिले के समस्त डिग्री कालेजों में शासन की तरफ से बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फरमान जारी किया गया है। साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित होंगे। शिक्षकों को महाविद्यालय बुलाने का निर्णय प्राचार्य लेंगे। महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इसके चलते आनलाइन क्लास को लेकर उहापोही की स्थिति में है। प्राचार्य आदेश के इंतजार में हैं। जिले में दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त तथा 142 से अधिक मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेज हैं। कोरोना संक्रमण तथा लॉकडाउन के चलते डिग्री कॉलेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में पठन पाठन ठप होने से छात्र छात्राएं चिंतित हैं। शासन की तरफ से 20 मई से आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फरमान जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय से नए फरमान के संबंध में आदेश न मिलने से प्राचार्यों में उहापोह की स्थिति है। इस संबंध में डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना है कि कालेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। ऐसे में निदेशक या विश्वविद्यालय से आदेश नहीं आया है। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरए मिश्र का कहना है कि विश्वविद्यालय के कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। विश्वविद्यालय से स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed