{"_id":"6984e00181d4b6d405030483","slug":"sultanpur-and-dohrighat-win-in-volleyball-competition-mau-news-c-295-1-svns1028-140415-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर और दोहरीघाट की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर और दोहरीघाट की जीत
विज्ञापन
मधुबन तहसील के दरगाह चकविलायत में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के चक विलायत दरगाह स्थित एक आईटीआई कॉलेज परिसर में दो दिवसीय स्व. बैजनाथ स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला सुल्तानपुर और शाहपुर की टीमों के बीच खेला गया।
पहला मैच सुल्तानपुर और शाहपुर के बीच खेला गया। सुल्तानपुर की टीम ने शाहपुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच खनिगह अमिला, कोरौली दोहरीघाट के बीच खेला गया। दोहरीघाट की टीम ने अमिला को हराकर जीत दर्ज की।
उद्घाटन मैच के पहले सेट में सुल्तानपुर की टीम ने शाहपुर को 15-9 से पराजित किया। दूसरे सेट में शाहपुर ने शानदार वापसी करते हुए 15-3 से जीत दर्ज की। निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें सुल्तानपुर ने शाहपुर को 15-12 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला खनिगह अमिला, कोरौली दोहरीघाट के बीच खेला गया। 21 अंकों के इस एकतरफा मुकाबले में दोहरीघाट की टीम ने अमिला को 21-4 के बड़े अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दरगाह, सहरोज, कलहापुर, कटाई चवर, अहमदपुर, असना, मड़ई सहित कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, मऊ सहित अन्य जनपदों की कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिससे दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। फैयाज अहमद, संतोष सिंह, शाहिद खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कमेंट्री सुजीत मद्धेशिया, मौलाना महबूब आलम ने की। इससे पूर्व ग्राम प्रधान कोल्हुआ सुनील मौर्य ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन समिति को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. श्रीकांत पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, अश्वनी सिंह, कैलाश राजभर, डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।