{"_id":"631ca381e22a01202c17cb54","slug":"suicide-in-mau-girl-student-jumped-in-saryu-river-from-bridge-searching-by-divers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुल पर स्कूल बैग और आईडी कार्ड रख छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, शाम तक नहीं मिला था सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुल पर स्कूल बैग और आईडी कार्ड रख छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, शाम तक नहीं मिला था सुराग
Sat, 10 Sep 2022 08:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:17 PM IST
सार
मऊ के दोहरीघाट कस्बे के पास शनिवार दोपहर एक छात्रा ने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू करा दी। लेकिन, शाम तक उसका पता नहीं चल सका था
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के दोहरीघाट कस्बे के पास शनिवार दोपहर एक छात्रा ने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका था। छात्रा गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे 17 वर्षीय छात्रा पुल पर आई। छात्रा ने स्कूल बैग और आईडी कार्ड पुल पर रख दिया और नदी की धारा की ओर देखने लगी। पुल पर वाहनों का आवागमन कम था।
विज्ञापन
इसी बीच छात्रा ने पुल की टूटी रेलिंग के पास से नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने देखा तो उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मछली पकड़ रहे नाविकों ने भी छात्रा को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू करा दी। लेकिन, शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
छात्रा के मिले बैग और आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह बड़हलगंज, गोरखपुर की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि छात्रा का पता नहीं चल पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन