फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sugar mill close from today due to scarcity of sugarcan

गन्ने के अभाव में आज से बंद हो जाएगी मिल

Sat, 11 Feb 2017 11:25 PM IST
mau
mau Updated Sat, 11 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कस्बे की किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव में 12 फरवरी को बंद हो जाएगी। इसको लेकर किसानों से गन्ना खरीद पर्ची मुक्त कर दिया गया है। अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना अगली पेराई सत्र से नहीं लिया जाएगा इसलिए सभी किसान इस तरह के प्रजाति के गन्ना जल्द से जल्द मिल को बेच दें। चीनी मिल ने किसानों से खरीदे गए 10 जनवरी तक का गन्ना मूल्य उनके बैंक खातों में भेज दिया है।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल घोसी जनपद की एक मात्र बड़ी औद्योगिक प्रतिष्ठान है। वर्तमान पेराई सत्र 15 नवंबर को प्रारंभ हुआ था। अब तक 15 लाख 33 हजार क्विंटल गन्ना पेरने के साथ मिल ने एक लाख 25 हजार  क्विंटल चीनी का उत्पादन 8.55 प्रतिशत की दर से किया है। छह फरवरी से पूर्व तक सफाई को  छोड़ कर मिल अबाध रूप से गन्ना की पेराई कर रही थी। गन्ना की आपूर्ति कम होने  के कारण मिल को कई बार बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधान प्रबंधक केएम सिंह  ने बताया कि मिल में गन्ना की कम आपूर्ति के चलते कई बार मिल बंद  हो गई। इसको लेकर गन्ना खरीद को पर्ची मुक्त कर दिया गया है। साथ ही नोटिस  चस्पा कर दिया गया है कि किसान अपना गन्ना 12 फरवरी तक मिल को बेच दें। इसके बाद मिल बंद कर दी जाएगी। अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना अगली पेराई सत्र से  नहीं लिया जाएगा। इसलिए किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना मिल को बेच  दें। अगैती प्रजाति का गन्ना जो खेतों में है उसमें से बुआई के लिए छोड़ कर  बाकी  को भी मिल को बेच दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed