{"_id":"e69d273bbfe4dc488da9e87d26441b50","slug":"subsequently-imposed-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 11 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के दो स्थानों पर सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौक पर एक टेंपो ने जहां एक आठ वर्षीय बालक को कुचल दिया। इससे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
उधर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर के निकट एक अनियंत्रित टेंपो पलट गया इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौक पर सोमवार को एक टेंपो की चपेट में आकर दुबारी गांव निवासी आठ वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में वह बेहोश हो गया। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने टेंपो में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुबारी गांव के ही चालक को उसके घर से पकड़ लाया और पीटकर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गए चालक राजू को पुलिस थाने ले गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केके पांडेय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
इसी तरह से पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के निकट एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें बैठे पिपरीडीह निवासी ढुलढुल प्रसाद पुत्र निब्बू प्रसाद, शेरू जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल के साथ ही एक पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायलों के परिजनों को स्थानीय लोगों ने मोबाइल से सूचित कर जानकारी दी तो वह भी भागे-भागे जिला अस्पताल पहुंचे।