फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Submerged coastal areas and crop sinking in mau

जलमग्न हुए तटवर्ती इलाके, फसल डूबी

Fri, 10 Aug 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Submerged coastal areas and crop sinking in mau
flood in mau - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बढ़ाव जारी है। शुक्रवार को वह लाल निशान से15 सेमी ऊपर बह रही थी। इसके चलते तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गए हैं। फसले डूब गई हैं। जबकि दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं और उनका संपर्क टूट गया है। गौरी शंकरघाट पर घाघरा का जलस्तर शुुुक्रवार को 70.05 मीटर रहा। नदी का पानी निरंतर बढ़ते रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।        
विज्ञापन


घाघरा की उफनाती लहरें मुक्तिधाम पर स्थित भारत माता मंदिर तथा शवदाह घाट पर टकरा रही हैं। खाकी बाबा की कुटी से लेकर मुक्तिधाम तक करीब 90 मीटर तक स्थिति भयावह  बनी हुई है। नदी यहॉ पर बैकरोलिंग कर रही है। भारत माता की सुरक्षा के लिए लगे बोल्डर पर नदी का पानी लगातार टक्कर मार रहा है।
विज्ञापन


इससे बोल्डर खिसकने का खतरा बढ़ गयाहैैैै। प्रशासन तथा सिचाई विभाग ने अभी तक सुरक्षा का कोेेई उपाय नहीं किया है। नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मन्दिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण का डाक बंगला, सांई बाबा का मंदिर तथा खाकी बाबा की कुटी खतरे की जद में आ गये हैं। घाघरा के तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, चिउंटीडांड़, बहादुरपुर, सरयां गोधनी, सुरजपुर, रसूलपुर, जमीरा चौराडीह, बेलौली, कोरौली, पाउस महुआ बारी आदि गांवों की हजारों एकड फसल डूब गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबारी :  क्षेत्र में दर्जनों पुरवे पानी से घिर गए हैं। क्षेत्र के परसिया जयराम गिरि, हाहानाला रेगुलेटर पर घाघरा नदी का जलस्तर 65.83 मीटर तक पहुंच गया है जबकि खतरा निशान 66.31 मीटर है। परसिया भटोली, चौहानपुर, चक्कीमुसाडोही, बरोहा, बिशुन का पुरा, खैरा पुरवा, नयीबस्ती, बिंटोलिया, रामसूरत का पूरा, सुन्नर का पुरवा आदि पानी से घिर गए हैं। घाघरा नदी का पानी देवारा क्षेत्र में फैल गया है।

परसिया, चौहानपुर, गजियापुर, बरोहा, हरिलाल का पुरवा, बिंटोलिया, नयीबस्ती आदि गांवों का  संपर्क  टूट गया है। बाढ क्षेत्र ग्रामीण नावों की मांग कर रहें हैं। ज्ञानचंद यादव, अनोखे लाल यादव, बेंचई प्रसाद, राममिलन मौर्य, जयराम यादव, रामजीत साहनी, दीपक और सतिराम यादव आदि ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।  

घाघरा नदी में आए उफान के कारण चक्की मुसाडोही गांव के कई मुहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। जलस्तर में वृद्धि से चक्की मुसाडोही गांव पानी से घिर गया है। ग्रामीणों को पर्याप्त संख्या में नावें नहीं होने से मुश्किलें आ रही हैं।


मवेशियों के लिए चारे का संकट गहराने लगा है। बावजूद पशुपालक जान जोखिम में डाल कर घाघरा के पानी के बीच स्थित खेतों से चारा आदि का प्रबन्ध कर रहे हैं। चक्की मुसाडोही परिषदीय विद्यालय की सडक पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई है। स्कूल  कैंपस में पानी फैल जाने से नकिहवा धर्मपुर, विन्टोलिया, खैरा देवारा व चौहान पुर गांवों के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर बढते जलस्तर से देवारा क्षेत्र के मनमनका पुरा, पब्बर का पुरा, नकिहवा, धर्मपुर सहित एक दर्जन गांव बाढ की जद में आ गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed