फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Subhashpa's Zilla Panchayat member nominee declared

सुभासपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य पदों की सूची

Sun, 04 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Subhashpa's Zilla Panchayat member nominee declared
रतनपुरा। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रविवार को चार वार्डों में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर ने रतनपुरा के वार्ड नंबर 8 से पूर्व जिलाध्यक्ष विच्छे लाल राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। ये पहले भी इसी क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 से रमेश सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। ये पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़े थे और दूसरेे स्थान पर रहे थे। वार्ड संख्या नौ से रमेश सिंह, वार्ड नंबर 10 से नसीराबाद कला ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान रामायण राजभर और वार्ड नंबर 11 से गिरजेश यादव बबलू को जिला पंचायत सदस्य पद का पार्टी अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। सुभासपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। सुभासपा का टिकट पाने से वंचित दावेदारों में निराशा है। ऐसे लोगों को पार्टी नेतृत्व मनाने में जुटा है। भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और साम्यवादी दल में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को लेकर खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed