फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students will gain technical skills from Code Yogi

Mau News: कोड योगी से तकनीकी दक्षता हासिल करेंगे विद्यार्थी

Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students will gain technical skills from Code Yogi
नए शिक्षा सत्र से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों और आईटीआई के विद्यार्थी कोड योगी के जरिए तकनीकी दक्षता हासिल करेंगे। नए शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके जरिए वह स्मार्टफोन से एआई कौशल और आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 433 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र से सभी माध्यमिक और आईटीआई के विद्यार्थी कोड योगी के जरिए तकनीकी दक्षता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके जरिए वह स्मार्टफोन से एआई कौशल, आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो योगी एक नि:शुल्क ऑनलाइन कोडिंग प्लेटफार्म है, जो विशेष रूप से उन छात्रों के लिए हिंदी में कोडिंग सिखाता है जो आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी के कारण महंगे कोडिंग कोर्स नहीं ले सकते।
नि:शुल्क व्यवस्था तकनीकी दक्षता सिखाने का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है। स्मार्टफोन के जरिए साफ्टवेयर कोडिंग, एप निर्माण की पूरी जानकारी सिखाता है, जिसकी मांग आज बाजार के अनुरूप बनी हुई है।
लाभ को देखते हुए इसे शासन की तरफ से भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसकी जरूरत को देखते हुए यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों, जिले के सभी आईटीआई के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे।
स्मार्ट फोन पर कोड योगी वेबसाइट पर जाकर राज्य, जनपद का चयन करें। इसके बाद स्कूल का यू-डायस कोड अंकित करें, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। मोबाइल नंबर पर पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी मदद से कभी भी उक्त वेबसाइट पर जाकर कोडिंग प्रक्रिया की ऑनलाइन क्लास, एप निर्माण तकनीकी सीखी जा सकती है।

यह पूरी तरह नि:शुल्क और स्मार्टफोन के माध्यम से छह महीने का कोर्स होगा जिसका प्रमाणपत्र भी मिलेगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि नए शिक्षा सत्र से कोड योगी के जरिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता हासिल करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed