{"_id":"ccc0137d3e9f6bd7bdd2582365d88dc7","slug":"students-do-pay-tribute-by-lighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
कार्यकर्ताओं ने भारत और नेपाल में आए भूकंप से मरने वालों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इसी तरह से विभिन्न संगठनों राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद, कांग्रेस, डा. राम मनोहर लोहिया शिक्षण संस्थान इंटर कालेज इटौरा में श्रद्धांजलि सभा की गई।
विहिप के जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि मनुष्य जानबूझकर प्राकृतिक संपदाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जिसका गंभीर परिणाम समस्त प्राणियां को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक सुजीत कुमार सिंह ने भूकंप रूपी प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। विहिप के जिला मंत्री रामकृष्ण भारद्धाज ने कहा कि भूकंप के दौरान लोग अफवाहों पर कत्तई ध्यान न दे और विशेष सतर्कता बरतें।
इस मौके पर मुख्य रुप से संतोष यादव, संदीप श्रीवास्तव, अजीत सिंह चंदेल, राजीव खन्ना, दिनेश सिंह, जनार्दन यादव, राजकुमार मौर्या, भोलू दूबे, रामप्रवेश, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
नगर क्षेत्र के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था की छात्राओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ट्रेनिंग हाल में छात्राओं ने कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रख गतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान संस्था के प्रबंधक मुमताज खान आर्टिस्ट ने कहा कि नेपाल और भारत में भूकंप से काफी तबाही हुई है। इसमें सरिता, सपना राय, शबाना खातून, रेनू वर्मा, फिरदौश, सादिया, रोफैदर, प्रिया, तरन्नुम, एकता बरनवाल आदि मौजूद रहीं।
उधर, भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारीजन के लिए दस लाख मुआवजे की मांग कांग्रेस ने की। कांग्रेसजनों की बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राना खातून की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में नंदकिशेार सिंह, उमेश सिंह, खालिद अंसारी, कृष्णदत्त पांडेय, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।
डा. राम मनोहर लोहिया शिक्षण संस्थान इंटर कालेज इटौरा में सोमवार को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नेपाल और अपने देश में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रबंधक रामधनी चौहान, प्रधानाचार्य नीरज चौहान, सहायक अध्यापक लालचंद चौहान अशोंक चौहान, दुर्गा पांडेय, खरेंद्र चौहान, जयकरन चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर, घोसी में भूकंप से मरे लोगाें की आत्मा की शांति एवं घायलों की रक्षा के लिए घोसी में शिया समुदाय ने सोमवार को दुआख्वानी की। अलम का जुलूस निकाला। इस अवसर पर अंजुमन माखुमिया करीम, दस्ते सासुमिया सहित सभी अंजुमन कमेटियों ने दुआख्वानी में सहयोग दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गजनफर अब्बास, इस्तियाक हुसैन, डा. कलीम असगर, नसीम अख्तर, मुहम्मद रजा, इफ्तेखार अहमद, एजाज हुसैन आदि उपस्थित रहे।