फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students did not reach Government Secondary School Sutrahi, DIOS angry

Mau News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुतरही में नहीं पहुंचे छात्र, डीआईओएस नाराज

Tue, 01 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students did not reach Government Secondary School Sutrahi, DIOS angry
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने मंगलवार को जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिली। साथ ही दो प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुतरही का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे तक विद्यालय में एक भी छात्र के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को फटकार लगाई। विद्यालय में सफाई भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी क्रम में सहायता प्राप्त पब्लिक सहर बालिका विद्यालय बरामदपुर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति कम मिली। प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में लापरवाही मिली तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद दोपहर बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। अपार आईडी निर्माण एवं यूडाइस पोर्टल पर डेटा फीडिंग की प्रगति का आंकलन किया गया। नौवीं कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया। समीक्षा में नामांकन में खराब प्रगति मिलने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला समन्वयक सीपी श्रीवास्तव सहित प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed