फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students are troubled by Jam on Balankayan railway crossing

बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर जाम से परेशान होते हैं छात्र

Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students are troubled by Jam on Balankayan railway crossing
मऊ। नगर के बीचोबीच बालनिकेतन तिराहा के पास बना रेलवे क्रासिंग बनने के बाद से छात्र वर्ग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वजह है दर्जनों ट्रेनों के आवाजाही पर दिनभर में कई बार फाटक का बंद होना। ऐसे में फाटक बंद होने से क्रासिंग के दोनों ओर के क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हर घंटे ट्रेनों के गुजरने पर 10 से 15 मिनट फाटक बंद होने के चलते दोनों तरफ जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में जाम में फंसकर छात्र काफी परेशान होते है। जाम की समस्या का निस्तारण को लेकर छात्रों ने क्रासिंग पर आरओबी या अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चले कि बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग मऊ नगर को दो हिस्सों में विभाजित करती है, जिसमें एक तरफ सिंधी कॉलोनी, सदर बाजार, चौक, गोला बाजार सहित तमाम बाजार के साथ मुस्लिम इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज सहित कई कॉलेज हैं। तो वहीं फाटक के दूसरी तरफ भीटी चौराहा, रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा आदि बाजार हैं। इसके अलावा यहां डीसीएसके कॉलेज, जीवनराम इंटर कॉलेज, आईटीआई सहित दर्जनों कॉलेज हैं। दोनों क्षेत्रों में प्रतिदिन बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग से रोजाना सैकड़ों छात्रों को दोनों तरफ बने कॉलेजों में पढ़ने के लिए जाते है। लेकिन बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग से रोजाना 27 जोड़ी ट्रेनों के गुजरने पर कई बार रेलवे फाटक बंद होने वहां से गुजरने वाले छात्र जाम में फंसकर परेशान होते है। जाम की समस्या को लेकर भुजौटी निवासी अश्विन ने बताया कि वो लिटिल फ्लावर में कक्षा 11 वीं का छात्र है। कहा कि रेलवे क्रासिंगसे गुजरने के दौरान कई बार वो फाटक बंद होने पर वो स्कूल में विलंब से पहुंचता है। वहीं सहादतपुरा निवासी सूरज राजभर ने कहा कि वो भी लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 9 वीं का छात्र है। वो स्कूल जाने के लिए बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग की तरफ से गुजरता है, लेकिन फाटक बंद होने पर वो कई बार जाम में फंस जाता है। मांग कि इस समस्या के निस्तारण को लेकर अंडरपास या आरओबी का निर्माण कराया जाए। वहीं पठानटोला निवासी संदीप गुप्ता ने कहा कि वो आईटीआई का छात्र है, कॉलेज जाते समय अधिकांश बार फाटक बंद होने से काफी समय की बर्बादी होती है। वहीं मंशीपुरा निवासी तथा एलएलबी के छात्र गोपाल गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या के निस्तारण को लेकर आरओबी बनाया जाना बेहद जरूरी है। शीघ्र ही इस पर पहल हो जिससे वर्तमान में हो रही समस्याओं से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed