{"_id":"675aa50d69efd668050e9a78","slug":"student-said-it-s-my-seat-two-students-fight-college-manager-accused-of-beating-him-with-sticks-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : छात्र ने बोला मेरी सीट, आपस में मारपीट , कॉलेज प्रबंधक पर लाठी डंडे से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : छात्र ने बोला मेरी सीट, आपस में मारपीट , कॉलेज प्रबंधक पर लाठी डंडे से पीटने का आरोप
Thu, 12 Dec 2024 02:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:25 PM IST
सार
सीट पर बैठने को लेकर दो छात्रों में विवाद हुआ पहले ने कहा मेरी सीट है और दूसरे छात्र ने कहा मेरी जिसके बाद दोनो के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मामला जब कॉलेज प्रबंधक के पास पहुंचा तब प्रबंधक ने एक छात्र को पीट दिया।जिसके बाद से छात्र की ओर से हलधरपुर थाने में तहरीर दी गई है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पिटाई का आरोप लगाने वाला छात्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के चोरपाकला स्थित एक निजी स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र ने अपने प्रबंधक के विरुद्ध मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकुची डांडी डीह गांव निवासी उपेंद्र यादव 16 ने बताया कि वह सरायलंखसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला स्थित हरीशचंद्र दुलारी इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं का छात्र है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वह बीते सात दिसंबर को स्कूल गया हुआ था, जहां अपने कक्षा में आगे की सीट पर बैठने को लेकर उसके साथी अनिल से विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि इसकी जानकारी होने पर प्रबंधक गामा यादव ने उसे बुलाया और उसको डंडे से पीटा। आरोप लगाया कि डंडे से पीटने के चलते उसके हाथ के साथ कंधे में चोट लगी। आरोप लगाया कि उसके बाद उसे घर जाने से रोक दिया गया, बाद में उसने अपने किसी साथी की मदद से फोन कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बताया कि उसके पिता के साथ सरायलंखसी थाने पहुंचकर प्रंबधक के विरूद्ध तहरीर दी, जहां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।वहीं इस मामले में प्रबंधक गामा यादव का कहना है कि दो छात्रों के बीच विवाद उनके पास पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने दोनों को सजा दी थी।
विज्ञापन