फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Student enrollment data will be fed on the OMSSE portal

Mau News: ओएमएसएसई पोर्टल पर फीड होगा विद्यार्थियों के नामांकन का डाटा

Tue, 28 Apr 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student enrollment data will be fed on the OMSSE portal
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में संचालित योजनाओं और गतिविधियों की अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए समग्र शिक्षा यूपी की ओर से ओएमएसएसई (ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन) पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन

अब नामांकन लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का डाटा प्रवेश के समय ही पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर से आदेश जारी किया गया है।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2025-26 में कक्षा 9 से 12 तक लगभग 1.78 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ सहित अन्य गतिविधियों से स्कूलों की दशा और दिशा में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

ओएमएसएसई पोर्टल के माध्यम से यह भी मॉनिटर किया जाएगा कि किस विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किस प्रकार हो रहा है। सभी आवश्यक डाटा की फीडिंग के बाद ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे विद्यालयों की ग्रेडिंग और मूल्यांकन अधिक सटीक हो सकेगा। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के समय ही सभी विवरण पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले के केवल नौ माध्यमिक विद्यालयों ने ही पोर्टल पर विद्यार्थियों का नवीन नामांकन फीड किया है। अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल में कुल छह कॉलम—शैक्षिक आंकड़े, प्रोजेक्ट अलंकार, पूर्णता आकलन, साइबर सुरक्षा, शारीरिक गतिविधि तथा स्कूल में प्रयुक्त एप और पोर्टल का विवरण फीड किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा, माध्यमिक) सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का नवीन नामांकन पोर्टल पर फीड करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed