फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strongmen threatened to kill

मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी दी

Fri, 07 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Strongmen threatened to kill
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोड़सरा में वृहस्पतिवार की रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो मनबढ़ युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गए। घर में घुसकर मनबढ़ गाली देते हुए गृहस्वामी के बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे। घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। गृह स्वामी के बेटे राजेश पांडेय ने दो अज्ञात के लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोड़सरा निवासी राजेश कुमार पांडेय पुत्र भानु प्रसाद पांडेय का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर सो रहा था। रात में दो बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पहुंचे और घर का दरवाजा पीटने लगे। राजेश कुमार पांडेय ने दरवाजा खोला तो लाठी डंडे से लैस मनबढ़ जबरदस्ती घर में घुस गए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed