फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Striking objectionable comments, recorded reports

आपत्तिजनक टिप्पणी पर हड़कंप, दर्ज रिपोर्ट

Wed, 29 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Wed, 29 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप में कांग्रेस नेता द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से बुधवार को माहौल गरम हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप विरोध जताया। पुलिस ने बुनाई विद्यालय मुहल्ला निवासी मनीष राय की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज मामले में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व व्हाटसप ग्रुप के एडमिन अरशद जमाल और मैसेज पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



 व्हाट्स एप  ग्रुप में बुधवार की सुबह सवा नौ बजे के करीब कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी ने एक आपत्तिजनक पोस्ट किया। इस पोस्ट को देखने के बाद ग्रुप के एडमिन व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल मैसेज पोस्ट करने वाले पर कोई टिप्पणी करने की बजाय ग्रुप से लेफ्ट हो गए। जबकि मैसेज को लेकर माहौल गरम होने लगा। जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आजमगढ़ मोड़ पर एकत्रित हुए और पोस्ट का विरोध करते हुए ज्ञापन लेकर सीओ नगर पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन



इसी बीच मुंशीपुरा बुनाई विद्यालय मुहल्ला निवासी युवक मनीष राय की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली और ग्रुप एडमिन तथा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल और मैसेज पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी को नामजद कर लिया। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताते चले बीते वर्ष रमजान माह में मुसलिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक ग्रुप में    मैसेज किया गया था, इसको लेकर शहर   का माहौल गरम हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोषी को जेल भेजा था, जिसकी जमानत तीन माह बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed