{"_id":"5b2aa47a4f1c1b5d748b5e24","slug":"stretch-up-to-one-kilometer-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक किलोमीटर तक लगा जाम, परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलोमीटर तक लगा जाम, परेशानी
mau
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के चुंगी पर लगे जाम में फंसे लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालकों की मनमानी से मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से भीषण जाम लगा रहा। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। भीषण गर्मी में लोग ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जाम खुलने के बाद भी लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में फिर जाम में फंस गए। सप्ताह में दूसरी बार सड़क पर भीषण जाम लगने से लोग पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
इन दिनों मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के चलते रोजाना पांच से छ: ट्रकों द्वारा सड़क किनारे गिटियां गिराई जा रही है। इस दौरान ट्रक चालकों द्वारा सड़क के आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से मार्ग के संकरा होने के चलते जाम लग रहा है। बुधवार की सुबह भी आड़े तिरछे ट्रकों के खड़े होने और वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया। जाम के कारण घोसी दिशा से आने वाले वाहनों की गति धीमी हो गई।
मुहम्मदाबाद गोहना दिशा से घोसी जाने वाले वाहनों को भी पार होने में दिक्कत हुई। स्पीड धीमी होने के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी लाइने लग गई। लाइने लंबी होने के कारण वाहन चालकों को मार्ग पार करने में घंटो लग गए। घंटो तक लाइन में लगकर वाहन चालक परेशान हो गए। करीब ढाई घंटे बाद ट्रकों के हटने के बाद जाम खुला और वाहन रेंगते हुए निकले। जाम लगने के चलते वाहन चालक जहां भीषण गर्मी से परेशान रहे, उधर पुलिस सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।