फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strategy for Lok Sabha elections made in SP's monthly meeting

Mau News: सपा की मासिक बैठक में लोकसभा चुनाव की बनी रणनीति

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Strategy for Lok Sabha elections made in SP's monthly meeting
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य एजेंडा घोसी लोकसभा चुनाव में जी, संगठन को मजबूत बनाना, लोगों को संगठन से जोड़ना और हर बूथ पर पार्टी का कार्यकर्ता तैयार करने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव संविधान बचाने, देश के गरीब मजदूर आदिवासियों के रक्षा, गरीबों के हितों का चुनाव है। लोग जो देश हित में इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री मोहम्मदाबाद गोहाना के विधायक श्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार तानाशाह हो चुकी है वह 5 किलो राशन देकर जनता के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे लोगों का देश के पढ़े-लिखे नौजवान छात्र किसान अब अपने वोट की ताकत से इन फिरकापरस्तों को सबक सिखाएंगे। प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में तथा गुंडा एक्ट लगाकर उनके मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी तानाशाह सरकार से नहीं डरती है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव साधु ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मण यादव, रामहरी चौहान, वीरेंद्र चौहान, रामधनी चौहान, सीताराम कुशवाहा, रामधनी यादव, अशोक कुमार गौतम, राजेंद्र मिश्रा, बन्ने खां उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed