{"_id":"5b79b1a942c79246400a9ead","slug":"stone-teddy-bears-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन, टैडी राखियों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन, टैडी राखियों से सजे बाजार
mau
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए नगर के सहादतपुरा में राखी खरीदतीं युवतियां।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में स्टोन, टैडी और अमेरिकन डायमंड ब्रांड समेत अन्य राखियों से बाजार सज गए हैं। स्टालों पर महिलाएं, युवतियां अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी में जुट गई हैं।
रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर पकड़ने लगी ैं। बाजार में अमेरिकन डायमंड राखियां 10 से 400 रुपये तक बिक रही है। कोलकाता स्टोन, टैडी, लाइट राखियों की भी खूब डिमांड है। बच्चों के लिए बनी राखी में चाकलेट, पेंसिल बाक्स भी काफी पसंद किए जा रहे। यह राखी 120 से 150 रुपए तक बिक रही हैं। नग वाली राखी 15 से 250, गोल्डेन राखी 90 से 550 और सिल्वर राखियां 150 से 400 रुपये तक बेची जा रहीं।
सहादतपुरा निवासी 11वीं की छात्रा मंजू ने बताया कि उन्हें इस दिन का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वह अपने भाई को राखी बांध कर उससे रक्षा का वचन जो लेती है और फिर भाई उपहार देता है। पिपरीडीह बाजार निवासी नौवीं की छात्रा सुनीता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को वह हर साल काफी धूम से मनाती है। भाई को राखी बांधने के बाद उसके द्वारा दिए गए उपहार से वह काफी खुश रहती है। भीटी के स्टैंडर्ड गिफ्ट सेंटर के संचालक राजू बरनवाल ने बताया कि कोलकाता स्टोन, टैडी, लाइट की खूब डिमांड है। जीएसटी न लगने से दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।